सिद्धमुख: सिद्धमुख के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अंडर निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग की
सिद्धमुख के ग्रामीणों ने तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के दौरान आपणी योजना की पेयजल पाइपलाइन को बाधित नहीं करने की मांग की है।जल एवं स्वास्थ्य समिति सिद्धमुख के अध्यक्ष रामकिशन चांदोरा,लालचंद शर्मा, दयाचंद मेहरा,सतवीर शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि सिद्धमुख तहसील परिसर के पास सादपुरा ढाणी अजीतपुरा अंडर ब्रिज निर्माण हो रहा है।