सिरदला: लौंद काली मंदिर में शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी, पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगा
सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद पंचायत स्थित लौंद बाजार के काली मंदिर परिसर में शनिवार को शाम 4 बजे से लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।,,,,,,,,,,,,,,,,,,, 4 pm