नानपारा: नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 38 मरीजों की हुई जांच और दी गई दवाएं
नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकीम अहमद ने आए हुए मरीजों की जांच की। उन्होंने मौसम में बदलाव के कारण होने वाले पेट दर्द, सर्दी, जुखाम, खांसी और खुजली के मरीजों को देखा। इनमें रिहान,रहे