कायमगंज: गांव रुदायन में विवाद के बाद घर में हुई मारपीट व फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कम्पिल के गांव रुदायन निवासी अनिल विक्रम सिंह का परिवार में आपसी विवाद चल रहा है। परिवार के ही लोग लाठी-डंडे लेकर घर में आए और मारपीट कर दी। जिसमें परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।महिलाओं के साथ भी धक्का मुक्की भी हुई।पीड़ित अनिल विक्रम सिंह ने आरोप लगाया पुलिस से शिकायत की।कहा कि घर में रखी नगदी और आभूषण भी गायब हो गए और फायरिंग भी की गई।पुलिस जांच में जुटी।