मुरैना: करुआ मोड़ पर पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त की, चालक गिरफ्तार
Morena, Morena | May 20, 2026 नूराबाद थाना प्रभारी और उनकी टीम ने करवा मोड पर चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पकड़ी गई ट्रैक्टर टोली की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है।