भोरे: भोरे थाने के पुलिस पदाधिकारी सहित कई पुलिस कर्मियों ने बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर किया रक्तदान, SP ने की शुरुआत
भोरे थाने के पुलिस पदाधिकारी के अलावे कई पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। बिहार पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर की। तत्पश्चात एसपी ने खुद रक्तदान किया। इस मौके पर कई पुलिसकर्मियों ने भी स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। एसपी ने कहा रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं होता।