भोरे: भोरे में जिला परिषद के निर्माणाधीन भवन को तोड़े जाने पर माले ने उठाया सवाल, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंत्री पर साधा निशाना
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद मार्केट के निर्माणाधीन भवन को तोड़े जाने पर भाकपा माले ने सवाल उठाया है। पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंत्री सुनील कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके पिता की मूर्ति लगाने के लिए तो कहीं निर्माणाधीन भवन को नहीं तोड़ा जा रहा है। शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।