भोरे: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसई के प्रधानाध्यापक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई, 10 वर्षों से लगातार विद्यालय में थे कार्यरत
भोरे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसई के प्रधानाध्यापक ललन पांडे को गुरुवार के दिन सेवानिवृत होने के बाद विद्यालय परिसर में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता बीईओ लखिंदर दास ने की। मंच का संचालन शिक्षक जितेंद्र तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष पवन राय उपस्थित रहे।