परसवाड़ा: तेज आंधी-तूफान से परसवाड़ा में नुकसान, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने परसवाड़ा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। रात करीब एक बजे अचानक मौसम बदलने के बाद चली तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और घरों तथा दुकानों के टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। सीएम राइस स्कूल के पुराने भवन परिसर में एक बड़ा आम का पेड़ गिरने से निर्माणाधीन लाइब्रेरी को आंशिक नुकसान पहुंचा।