ओरमांझी: जुमार पुल के पास पुलिस ने बरामद किया अज्ञात वृद्ध महिला का शव
जुमार पुल के पास से रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किए हैं। मृतक महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।