बहराइच: डुडवा गाँव निवासी किशोरी पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में कराई गई भर्ती
बहराइच के महसी इलाके के डुडवा गांव में उसे वक्त एक किशोरी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया जब वह दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल सरोजिनी ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा कुत्तों पर हमला किया जा रहा था इसकी बीच वह दुकान पर घर से सामान लेने के लिए जा रही थी जब उस पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया।