कोडरमा: जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर कोडरमा उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनता दरबार एवं MEETA पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।