बदायूं: भूडी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार महिला हुई गंभीर घायल, बदायूं जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं के भूडी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला मीना पत्नी सुरेश उघैती थाना क्षेत्र के मेबली की रहने वाली है। महिला बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी तभी हादसा हो गया।