बदायूं: थाना कोतवाली पुलिस ने 4 अभियुक्तों को अवैध देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से अवैध देसी शराब बरामद हुई है। चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।