बदायूं: मुढ़िया धुरेकी गांव में गेहूं में घुन मारने की दवा को चार बच्चों ने चूरन समझ कर खाया, हालत हुई गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 रविवार को बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुढ़िया धुरेकी गांव के रहने राकेश की पत्नी तीतली ने अपने चबूतरे पर गेहूं सूखने को डाले थे। कि गेहूं में घुन मारने की दवा पड़ी हुई थी। बच्चों ने घुन मारने की दवा को चूरन समझकर उठा लिया और खा लिया। जिससे जैद, अनाविया, रामा, संध्या की हालत खराब हो गई। उनका जिला अस्पताल में चल रहा है।