एटा: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मां-बेटा घायल, कोतवाली नगर क्षेत्र के शुक्ला गार्डन समीप दो पक्षों में हुई मारपीट
Etah, Etah | Jun 25, 2026 एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित शुक्ला गार्डन, शांति नगर में सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की मां और बेटा घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल मंगल सिंह ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां अनेक श्री पत्नी नवाब सिंह हैं।