देवबंद: नागल थाना क्षेत्र में पुराने विवाद ने बढ़ाया तनाव, चहलौली गांव में झगड़े की आशंका पर पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नागल थाना क्षेत्र के चहलौली गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक आमदा-फसाद की स्थिति में मिले, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।