श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर होटल एसोसिएशन ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर जताई नाराजगी, पुलिस अधीक्षक ने होटल की सूची मांगी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 1, 2026
शहर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात को लेकर श्रीगंगानगर होटल एसोसिएशन (रजि.) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा से मिला और घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी में SP ने होटल की लिस्ट मांगी