कालपी: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में कालपी में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
Kalpi, Jalaun | May 20, 2026 कालपी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार दोपहर 12 बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन किया, उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार को सौंपा, अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।