शाहपुर: शाहपुर कृषि उप मंडी में गेहूं खरीदी का शुभारंभ, डिप्टी कमिश्नर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Shahpur, Betul | Apr 10, 2026 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शाहपुर कृषि उप मंडी में गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत शुरू हो गया। खरीदी प्रारंभ होते ही मंडी परिसर में किसानों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। इसी दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था, पंजीयन प्रक्रिया को देखा।