बांका: पीपरा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर 10000 नगद और 30000 जेवरात की चोरी ,थाना पहुंचकर किया पुलिस से शिकायत
Banka, Banka | May 12, 2024 पीपरा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार नगद और तीस हजार का जेवरात चोरी कर लिया। घटना की समय मसोमात महिला संजू देवी अपने पुत्री के घर भलुआ गांव गई थी। जब वह अपने घर पीपरा पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गई। फिर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने दामाद को दी। और अपने दामाद रवि मांझी के साथ पीड़ित थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत किया है।