प्रतापगढ़: सरखेलपुर नहर के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, सगे भाई गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के सरखेलपुर नहर के पास गुरुवार 2:30 बजे के आस-पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।कंधई थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद (22) और अब्दुल कलाम (23) उड़ैयाडीह बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय