जौनपुर: NEET पेपर लीक के विरोध में AIDSO और AIDYO ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
जौनपुर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने और NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित किया गया।