फुलवरिया: ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर BDO ने की समीक्षा बैठक, कचरे को लेकर जागरूकता के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्त्रोत पर कचरा पृथक्करण से संबंधित निर्देशों के आलोक में शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पूजा कुमारी की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चार प्रकार के कचरे गिला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष घरेलू/ खतरनाक कचरा के पृथक्करण संग्रहण एवं सुरक्षित निस्तारण पर चर्चा हुई।