नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पंजाब तस्करी से पहले डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समय से पौने तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का बाजार मूल्य साढ़े 13 लाख रुपए बताया गया है।