भीलवाड़ा: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत; दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट
भीलवाड़ा में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से बादल छाए रहने से गर्मी-उमस से राहत मिली। दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में 15 मिनट हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन जिले में बारिश, बादल और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया।