हमीरपुर: पलरा गांव में नशे में धुत चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल
बीती रात शराब के नशे में धुत चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पलरा निवासी राजेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि उसका छोटा भाई बीती रात शराब के नशे में धुत होकर आया और उसकी पत्नी बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगा। उसके पुत्र पवन कुमार ने गाली देने से मना किया तो उसने हाथ में ली कुल्हाड़ी से दाहिने पैर पर वा