अतर्रा: बदौसा बैरियल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, किशोरी सहित तीन लोग घायल
Atarra, Banda | May 12, 2026 तहसील क्षेत्र में बदौसा बैरियल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है