बक्सर: दहेज हत्या मामले में पिता-पुत्र को बक्सर कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया
Buxar, Buxar | Dec 24, 2024 डुमराव थाना कांड संख्या 156/ 2015 एवं सेशन ट्रायल 56 /2016 में अभियुक्त श्रवण कुमार एवं उसके पिता राजेंद्र प्रसाद को दहेज हत्या के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 11 रघुवीर प्रसाद की अदालत ने 10 वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है.