महोबा: घुटवई सौर ऊर्जा प्लांट में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 घुटवई सौर ऊर्जा प्लांट में तैनात 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड दिनेश राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिनेश चरखारी क्षेत्र के सूपा गांव का निवासी था और नाइट ड्यूटी पर तैनात था। परिजनों का आरोप है कि प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।