संडीला: क्षेत्र के सेमरा कलां व पीएल रोड से सेमरा खुर्द मार्ग निर्माण की जांच की मांग
Sandila, Hardoi | May 30, 2026 कछौना क्षेत्र के ग्राम सेमरा कलां संपर्क मार्ग तथा पीएल रोड से सेमरा खुर्द मार्ग तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क पर डामर की परत इतनी पतली है कि वह हाथ से छूने पर ही उखड़ रही है।