कोंडागांव: बानगांव के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कार्यालय का घेराव कर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के बानगांव में लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जनपद सदस्य लीलावती नेताम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली के माध्यम से बिजली कार्यालय पहुँचकर घेराव कर अधिकारी को ज्ञापन सौपकर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है।