आगर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जावेद पिता राशीद खान को एक विदेशी (इंग्लैंड मेड) पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और बाइक MP 70 ZA 4901 सहित गिरफ्तार किया। सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के बैग से हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार रात 9 बजे आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।