कलेक्टर प्रीति यादव ने सोमवार शाम 6 बजे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की अलग से समीक्षा करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षण दल को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए दुकानों, होटलों और प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा जाए।