🚨 लक्सर में भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान! 🌧️🌾
लक्सर क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई है, वहीं गन्ने की फसल चादर की तरह जमीन पर बिछ गई है। पानी भरने से धान की फसल के सड़ने का खतरा भी मंडरा रहा है। दूसरी ओर, गन्ने की पेराई का समय नजदीक है और कोल्हू व शुगर मिलें तैयार हैं। ऐसे में फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
आखिर बारिश से किसानों को कितना नुकसान हुआ? देखिए The Network News India की ग्राउंड रिपोर्ट।
📢 किसानों की आवाज़, आपकी अपनी खबर!
#Laksar #HaridwarNews #UttarakhandNews #FarmerProblems #HeavyRain #CropDamage
Laksar, Haridwar | Oct 12, 2026