कटघोरा: निर्धारित वेतन मांगने पर मजदूरों को मिल रही धमकी, एनटीपीसी में ठेका कंपनियों की मनमानी के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत
Katghora, Korba | Apr 10, 2026 एनटीपीसी की कोरबा परियोजना में ठेका श्रमिकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। एनटीपीसी में ठेका कंपनियां गुंडागर्दी पर उतारू है। सरकार द्वारा तय वेतन मांगने वाले मजदूरों को धमकी देने के साथ काम से हटा दिया जा रहा है। मजदूरों ने दर्री थाना पहुंचकर इस बारे में शिकायत की।