अनूपगढ़: अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में बड़ी एलईडी पर दिखाया अयोध्या का इतिहास
अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में आज बड़ी एलईडी लगाकर राम भक्तों के द्वारा अयोध्या का इतिहास दिखाया गया है। राम भक्त मनोज जोशी ने बताया कि सैकड़ो वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है और आज विधिवत तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आज मुख्य बाजार में बड़ी एलइडी पर क्षेत्र के लोगों को अयोध्या का इतिहास दिखाया गया है।