अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रामलीला मैदान में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा लाइव आयोजन,सभापति और अधिकारियों ने लिया जायजा
अनूपगढ़ की आरसीपी कॉलोनी में स्थित रामलीला मैदान का आज सभापति प्रियंका बैलान, थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ और तहसीलदार मनजीत सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही है। आज सभापति और अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया।