अनूपगढ़: अनूपगढ़ के शिव मंदिर से शोभायात्रा हुई शुरू, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अनूपगढ़ में भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू हुई और आरसीपी कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर में इसका समापन किया गया। शोभा यात्रा में अनूपगढ़ क्षेत्र के सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आज इस कार्यक्रम के अवसर पर अनूपगढ़ का माहौल राममयी हो गया।