अनूपगढ़: अनूपगढ़ के हनुमान मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा आयोजन,कार्यकर्ता जुटे तैयारी में
अनूपगढ़ के हनुमान मंदिर में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।जिसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं।कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा और यह शोभायात्रा अनूपगढ़ के हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा