पूर्णागिरि: राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा रिक्त पदों के कारण छात्रों को पढ़ने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों को भरा जाना नितांत आवश्यक है।