गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में फसलों के कम दाम पर किसानों का गुस्सा, दशहरा मैदान में चक्का जाम, पुलिस से नोकझोंक
नानाखेड़ी मंडी और दशहरा मैदान में गेहूं की बंपर आवक के बीच किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों द्वारा 2 हजार से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के कम दाम लगाए जाने पर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया।विवाद इतना बढ़ा कि व्यापारियों ने बोली बंद कर दी, जिसके बाद नाराज किसानों सोमवार 6 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा।