गुना नगर: खाद की कमी बताकर महाराज सिंधिया और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की अफवाह फैलाई जा रही है: पूर्व मंत्री
गुना जिले में खाद की कमी बता कर गुना सांसद महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव को साजिश के तहत बदनाम करने झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। 2 जून को पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वीडियो जारी कर किसानों से अपील की है, अफवाहों पर ध्यान ना दें, जैसे ही खरीफ बोनी का समय होगा सबको पर्याप्त खाद्य सभी जगह से मिलेगा। धैर्य रखें पर्याप्त खाद है।