दमयंती नगर: परसाई के पास कुंडलपुर से लौट रहे जबलपुर के दंपति पर गिरी पेड़ की डाल, दोनों की मौके पर ही मौत, डॉ ने किया मृत घोषित
दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में परसाई पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम कुंडलपुर से दर्शन कर लौट रहे जबलपुर निवासी आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।