मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर ने बड़नगर जनपद के गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया फीडबैक
कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने बड़नगर जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने तथा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, गौशाला और बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम सुंदराबाद की महाकाल वाटिका में जामुन सहित फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण भी किया।
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #उज्जैन