सैदपुर: खैरा गाँव में खड़ंजे की रंजिश में फायरिंग की शिकायत से मचा हड़कंप, मौके पर खोखा बरामद, पुलिस ने किया इंकार
सैदपुर थानाक्षेत्र के खैरा रामचरनपुर गाँव में कथित रूप से फायरिंग किए जाने की शिकायत को लेकर सोमवार को क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जबरदस्त सनसनी के बीच पुलिस महकमे में भी हड़कम्प की स्थिति देखी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल ने कहा कि तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।