चानन: चानन में सीमेन स्टेशन निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
चानन क्षेत्र में पशुपालन को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सीमेन स्टेशन निर्माण की कवायद तेज हो गई है. कुंदर पंचायत के गोपालपुर मजे में 79. 92 एकड़ परती कदमी भूमि पर ढाई सौ करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा.शुक्रवार अपराह्न 1 बजे DM शैलेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रतिनिधि के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली.