रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के जिला प्रोबेशन अधिकारी के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई शोकसभा
सोनभद्र के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर शोकसभा आयोजित की गई,इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शोकसभा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दिया।