फैज़ाबाद: कमिश्नर और अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव दयाल की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ
कमिश्नर व अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव दयाल की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक प्राधिकरण सभागार कक्ष में हुई। इसमें प्राधिकरण का वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2025-26 में 718.00 करोड़ की प्राप्ति और 225.00 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव रखा गया। इसे प्राधिकरण बोर्ड ने अनुमोदित किया।