फैज़ाबाद: अयोध्या में बाबा कृष्ण मोहन दास महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सिद्धपीठ चंद्रद्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा कृष्ण मोहन दास आश्रम रामघाट के संस्थापक एवं हिंदू महासभा संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बाबा कृष्ण मोहन दास महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सोमवार सुबह 11 बजे हुए इस आयोजन में संतों, महंतों और हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिवंगत महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किया।